ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से विधायक ने परिजनों को दिया आठ लाख का चेक

27 सितम्बर को पति - पत्नी की जंगल मे बकरी खोजने के दौरान हुई थी मौत तहसीलदार व वन क्षेत्राधिकारी रहे मौजूद

पनियरा ( महराजगंज ) । न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदन चाफी निवासी पति व पत्नी की विगत दिनों जंगल मे बकरी खोजने के दौरान उनके ऊपर एक मोटा पेड़ गिर जाने से दोनो की दर्दनाक मौत हो गई थी । बृहस्पतिवार को पनियरा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह मृतक परिजनों के घर जा कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 8 लाख रुपये का चेक दिया और कहा कि आपके परिवार को कृषक योजना के तहत 1 लाख की सहायता और दी जाएगी । इस दौरान तहसीलदार पंकज शाही , तषसिलदार न्यायिक विवेक श्रीवास्तव व वन क्षेत्राधिकारी बांकी रेंज पनियरा हरिकेश बहादुर नायक मौजूद रहे ।

उल्लेखनीय है कि पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदन चाफी के बंगाली कोठी टोला निवासिनी अंजिलिका जंगल मे बकरी चराने गई थी कि इसी बीच तेज आंधी व बारिश आ गई जिससे डर कर वह बकरी को जंगल मे ही छोड़ घर वापस लौट कर बकरी छोड़ने की बात अपने परिजनों को बताया तो उसके पिता गौरीशंकर पासवान उम्र लगभग 50 वर्ष व उनकी पत्नी श्रीमती बेटी के साथ जंगल मे बकरी खोजने चले गए इसी दौरान जंगल मे स्थित एक मोटा साखू का पेड़ पति व पत्नी के ऊपर गिर गया जिससे मौके पर दोनो की दर्दनाक मौत हो गई थी और बेटी अंजिलिका घायल हो गयी । हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे पेड़ से दबे हुए दोनो शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी ।

मृतक के परिवार में चार बेटियों में कौशिल्या व सुशीला की शादी हो चुकी है होशिला व अंजिलिका की शादी नही हुई है । चार बहनों में इकलौता एक भाई है अखिलेश जो अविवाहित है ।

इस दौरान प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति , नरसिंह सिंह , जयकेश सिंह , राहुल पासवान , अनिल निषाद आदि लोग मौजूद रहे ।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!