महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जिलाधिकारी ने आवासीय विद्यालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत सेखुआनी स्थित श्री सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, सोनौली में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य यू.पी. स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान निर्माण में प्रयुक्त सरिया पर जंग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरिया का उपयोग रासायनिक उपचार के बाद ही किया जाए अथवा नई सरिया लगाकर निर्माण कार्य कराया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने निर्माण स्थल पर जगह-जगह बने गड्ढों को तत्काल भरकर भूमि समतल कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

परियोजना के तहत बालक एवं बालिकाओं के लिए दो आवासीय परिसर बनाए जा रहे हैं, जिनमें कुल 21 कमरे प्रस्तावित हैं। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 1030 लाख रुपये है, जिसमें से अब तक 515 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य वर्ष 2024 में प्रारंभ हुआ था और इसे अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!