नव विवाहिता की मौत मामले में पति , ससुर , सास , जेठानी व ननद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
सीओ सदर करेंगे जांच , मृतका की मां सावित्री के तहरीर पर रात्रि में ही दर्ज हुआ मुकदमा

पनियरा / गांगी बाजार , महराजगंज।(न्यूज पैच)।पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा के लाइन टोला पर शुक्रवार को एक नव विवाहिता रोशनी उम्र लगभग 22 वर्ष का शव ससुराल में उसी के रूम में बेड पर संदिग्ध अवस्था मे मिला था । उक्त मामले में मृतका की मां सावित्री पत्नी छेदी की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में ही नामजद पति राहुल , ससुर रामपियारे , सास रामवती देवी , जेठानी बंदना व ननद गुड़िया के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता बीएनएस 2023 की धारा 85 , भारतीय न्याय सहिंता बीएनएस 2023 की धारा 80 ( 2 ) , दहेज अधिनियम 1961 व दहेज प्रतिषेद नियम 1961 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । मामले की विवेचना सीओ सदर अंकुर गौतम के द्वारा की जाएगी ।
उल्लेखनीय है कि पनियरा थाना क्षेत्र के औसानी निवासी छेदी ने अपने बेटी रोशनी की शादी लगभग ढाई महीने पूर्व पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी राहुल पुत्र रामपियारे के साथ हिन्दू रीति – रिवाज के साथ किया था । 10 जुलाई दिन शुक्रवार को रोशनी की विदाई होनी थी मायके के लोग ससुराल से उसे लेकर जाते फोन पर विदाई की बातचीत भी चल रही । लेकिन इसी बीच न जाने क्या हुआ कि रोशनी की ससुराल में संदेहास्पद परिस्तिथि में मौत हो गयी । मौत के बाद मायके के लोगो द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की । समूचे प्रकरण में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जाने की बात बताई जा रही है ।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतका की मां के द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
आफताब आलम खां / औसाफ आलम खां सोनू




