ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

स्लोगन में आसमीन एवं निबंध प्रतियोगिता में आशुतोष प्रथम

जनसंख्या दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम , निबन्ध एवं स्लोगन के माध्यम से छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा . हरिन्द्र यादव ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।

इस दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया गया जनसंख्या दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या और उससे उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है और छात्र छात्राओं को जागरूक करना है। आज का छात्र ही कल का भविष्य है। लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने कहा कि किसी देश की जनसंख्या एक संपत्ति होने के साथ-साथ एक चुनौती भी है। अधिक जनसंख्या का अर्थ है विशाल कार्यबल और फलते-फूलते बाजार, लेकिन अनियंत्रित वृद्धि संसाधनों की कमी, बेरोजगारी और प्रदूषण का कारण बन सकती है।

जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख कारणों में से एक है शिक्षा की कमी, विशेषकर महिलाओं में।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा जागरूकता संबंधित स्लोगन, पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आसमीन खातून, सपना भारती तथा प्रीति कनौजिया एवं निबंध लेखन में आशुतोष कुमार, शशिप्रिया और हर्षित कुमार आनंद ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन कृष्णानंद शुक्ल तथा संचालन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं कर्मचारी और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!