पंखे से लटकता मिला युवक का शव

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज़ पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी बीस वर्षीय युवक का शव दो मंजिला मकान में शनिवार को सुबह परिजनों ने पंखे से लटका हुआ देखा । परिजनों एवं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शव का गहनता से अवलोकन किया। इसके बाद सिन्दुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी जय प्रकाश शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र नीरज शुक्रवार की रात में खाना खाकर अपने दो मंजिला मकान में सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह जब वह आठ बजे तक नही जगा तो नीरज शर्मा की माता शीला देवी ने नीरज को जगाने की कोशिश की। कमरे में से कोई आवाज नही आने पर जंगले से झांकने की कोशिश की तो वें देखी कि नीरज का शव पंखे से लटका रहा था । शोर मचाने पर ग्रामीणों की भारी भींड इकट्ठा हो गयी। परिजनों एवं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की और उसके बाद सिन्दुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मलेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताते चले कि मृतक नीरज फर्नीचर का कारीगर था, अभी वह एक हफ्ता पहले पूना से कमा कर घर वापस लौटा था। नीरज अपने दो भाइयों धीरज और दो बहनो में सबसे छोटा था। घटना के समय नीरज की माता, भाभी और एक बहन इंदू घर पर थी। पिता जय प्रकाश शर्मा और भाई धीरज पूना मे कमाने के लिए गये हुये है। नीरज शर्मा की अचानक मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर पिता और भाई घर के लिए रवाना हो गये है। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रमोद कुमार मौर्य




