ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

एसीएमओ ने मिठौरा सीएचसी का किया निरीक्षण

अस्पताल में बेहतर साफ सफाई निरंतर बनाए रखने का दिया निर्देश , आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। एसीएमओ डा. एम डब्लू खान ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं से रूबरू होते हुए जल्द से जल्द और बेहतर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने उपस्थिति पंजिका , ओपीडी कक्ष , महिला वार्ड, दवाओं का स्टॉक, लैब कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में और बेहतर साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को आमजनों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर में बिजली व पानी आदि की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान डा. डी,एन सिंह, डा. लारी, फार्मासिस्ट सत्येंद्र यादव, मसूद अहमद, शिवेंद्र मिश्रा, विवेकानंद मिश्रा, बीपीएम नवनीत उपाध्याय , बीसीपीएम अवनीश पटेल , अखिलेश गुप्ता एवं मोहन चौरसिया सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!