दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने शनिवार की देर शाम को सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर हाल चाल जाना। साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर ने कहा कि समाज की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है तथा प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री सूरज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सतदेवजी, अमलेश गुप्ता, शिवम तिवारी, नागेश्वर पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने तथा न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
प्रमोद कुमार मौर्य
संबंधित खबर




