दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण थाना सिन्दुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या, का. अभिमन्यु खरवार, का. अमित कुमार एवं रि.का. सन्नी की टीम द्वारा बीएनएस की धारा 65 (1) एवं 3 / 4 (2) पाक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी इरफान अली पुत्र साकीर अली निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा को गिरफ्तार किया गया। बताते चले कि पांच जून को एक महिला द्वारा थाना सिन्दुरिया पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगायी थी कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिन्दुरिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से तलाशी में 310 रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
प्रमोद कुमार मार्य
ये भी पढ़े




