क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, हे.का. बृजेश यादव, का. धर्मवीर सिंह, का. इन्द्रेश यादव एवं का. दुर्गेश चौरसिया की पुलिस टीम ने बीएनएस की धारा 69, 127(2), 351(2) एवं 352 से संबंधित प्रकरण में वांछित आरोपी आकाश कनौजिया पुत्र बन्धु कनौजिया, निवासी पिपरा बाजार टोला रामपुरवा को दिनांक 3 जुलाई, 2026 को पिपरा बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रमोद कुमार मौर्य




