ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का भाजपा नेताओं ने लिया जायजा

7 अक्टूबर को प्रस्तावित यात्रा को सफल बनाने के लिए मंच, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

महराजगंज (न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री बबलू यादव एवं प्रभाकर द्विवेदी तथा जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंच, बैठने की व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाएगी यात्रा

इस अवसर पर जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम को संगठन के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!