ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
मनरेगा में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, महिला मेट और तकनीकी सहायकों का हुआ सम्मान

पनियरा / गांगी बाजार ( महराजगंज ) । ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर लागू किए गए विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जी राम जी के तहत सोमवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधान , महिला मेट और तकनीकी सहायकों को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर राजमंदिर, मोहद्दीनपुर, गेहुअना, रजौड़ा पंजुम, नेवासपोखर, कनैला , मौलागंज, इलाहाबाद आदि गांवों के ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, महिला मेट व तकनिकी सहायकों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी , कर्मचारी , ग्राम प्रधान रहे ।
रिपोर्ट : आफताब आलम खां / औसाफ आलम खां सोनू




