विशेष सचिव ने विकास कार्यो की देखी हकीकत
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर मुजुरी एक भी मरीज नही होने से जताई नाराजगी मोहद्दीनपुर में एक से पांच तक बच्चे बैठे मिले दरी पर तो खंड शिक्षा अधिकारी को दिया निर्देश जेई को लगाई फटकार डिगुरी में जनता ने सफाई को लेकर की शिकायत

पनियरा ( महराजगंज ) । न्यूज पैच। सोमवार को विकास खण्ड पनियरा में विशेष सचिव ग्राम विकास रजनीश चन्द्र ने विकास कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए गांव में पहुंच कर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो की बारीकी से जानकारी ली । सबसे पहले वह ग्राम सभा डिगुरी गए जहां अपने बीच बड़े अफसर को पाकर जनता द्वारा बड़ी उत्सुकता से शिकायत की गई कि उनके ग्राम सभा मे नाली की सफाई नही हो पाती है जिससे जगह – जगह नाली जाम है ।
उसके बाद रामनगर पहुंचे जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक भी मरीज नही मिले जिस पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से क्या फायदा ! जागरूकता के लिए प्रचार – प्रसार कराएं ।
उसके बाद ग्राम सभा मोहद्दीनपुर गए जहां जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टँकी द्वारा पानी की सप्लाई चालू नही हो पाई है ! गोपाल ने शिकायत किया कि उनके घर टोटी तक नही लग पाई है कुछ ने कहा कि कभी कधार पानी आ जाता है लेकिन वह पानी गंदा रहता है । इस शिकायत पर मौके पर मौजूद जेई को फटकार लगाई । वही स्थित प्रथमिक विद्यालय में एक से कक्षा पांच के तक के बच्चे दरी पर बैठ कर पढ़ते मिले फर्नीचर की ब्यवस्था नही थी इस पर विशेष सचिव ने खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह को ब्यवस्था सही करने का निर्देश दिया । आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मैंत्रीक शौचालय नही मिला । वही पर बनाये गए आरओ प्लांट को देखा तो वहां मौजूद महिला से रिफॉर्म उत्सव के बारे में जानकारी ली लेकिन वह कुछ बता नही सकी । फिर ग्राम सभा नेवासपोखर गए जहाँ सचिवालय , प्राथमिक विद्यालय सहित सभी बिंदुओं पर जांच की ।
सबसे अहम बात तो यह है कि 1 जून 2025 को ग्राम सभा मोहद्दीनपुर में खाद्य एंव रसद विभाग तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ विशेष अतुल सिंह विकास कार्यो की जमीनी हकीकत देखने गए थे उस दौरान भी पानी सप्लाई के लिए हर घर तक टोटी नही लगी मिली थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी उस दौरान सम्बंधित ऐई जलनिगम को फटकार लगाई गई थी एक साल बाद सोमवार को जब फिर जमीनी हकीकत देखने विशेष सचिव ग्राम विकास रजनीश चन्द्र अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे तो टोटी से सम्बंधित एक ब्यक्ति ने शिकायत की । टोटी से संबंधित पुनः शिकायत होने का क्या मतलब निकाला जाए यह समझ से परे है । क्या जमीनी हकीकत की वास्तविक रिपोर्ट अगर अधिकारियों ने दी तो कईयों का नपना तय है।
इस दौरान प्रमुख रूप से लाइजनिंग अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह उपयुक्त मनरेगा , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा के प्रभारी डॉ अधिदेव कश्यप , खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह , बीसीपीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह , सीएम फेलोशिप सत्य प्रकाश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे ।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




