एडीएम न्यायिक के आश्वासन पर 20 जून तक धरना स्थगित
एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर विगत 27 दिनों से चल रहा था धरना

आनन्दनगर, महराजगंज।(न्यूज पैच)। एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम के स्थानातंरण की मांग को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन 27 वें दिन जिलाधिकारी महराजगंज के प्रतिनिधि के रुप में आए अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवनीत गोयल के आश्वासन पर धरना 20 जून तक स्थगित हो गया है।
शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम ने अधिवक्ताओं के समक्ष उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम के न्यायिक अधिकार को एक दिन पहले ही सीज कर दिए जाने तथा वर्तमान में चल रही जनगणना व अन्य शासकीय कार्यों के कारण स्थानांतरण में तकनीकी समस्या की बात कही। इस दौरान रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद दुबे ने कहा कि इस आंदोलन को़ सफल बनाने में जिले व कमिश्नरी के सभी अधिवक्ता संघों व अधिवक्ताओं, वसीका नवीस, स्टैंप वेंडर, मुंशी, मीडिया कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।हमारा संघ सभी के प्रति आभार जताया है।
इस दौरान उपाध्यक्ष सेराज अहमद खान, ओमप्रकाश शुक्ल नागेंद्र शुक्ला, सरोज नरायण मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी,अष्टभुजा वर्मा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, निसार अहमद,जगदंबा यादव, राघवेंद्र उपाध्याय,रविन्द्र पासवान, परमात्मा सिंह, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, सनद त्रिपाठी,अशफाक अहमद,परमात्मा त्रिपाठी, उमाकांत विश्वकर्मा,संजय यादव, सचिदानंद जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रवि श्रीवास्तव




