बिना बताये घर से लापता हुआ वृद्ध , गुमशुदगी दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरा निवासी 65 वर्षीय एक वृद्ध अपने दामाद के घर से 6 जून की सुबह 7 बजे से बिना बताये लापता हो गये। परिजन स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराये।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरामीर निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार अपने दामाद सरजू गुप्ता निवासी कुइयां कंचनपुर के वहां पिछले चार-पांच वर्षों से रहते थे। वह 6 जून की सुबह 7 बजे घर पर बिना किसी को बताये लापता हो गये। परिजन आस-पास के रिश्तेदारों के वहां काफी खोजबीन किये, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
थक हार कर परिजन सिन्दुरिया थाने में लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराये। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पुलिस द्वारा खोज बीन जारी है।
प्रमोद कुमार मौर्य




