विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान का आह्वान

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर लोगों ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक लोग नियमित एवं सुरक्षित रक्तदान से अनेको मरीजों का जीवन बचा चुके है।
इस दौरान सिन्दुरिया निवासी चंदन निगम ने कहा रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया थोड़ा-सा रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। डा. ओम प्रकाश पटेल ने कहा युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे समाज में मानवता और सेवा की भावना मजबूत होती है। आदित्य निगम ने बताया स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह के अनुसार सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर पर कोई गंभीर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है।
सोनू पटेल ने कहा मैं नियमित रक्तदान करता हूँ। यह जानकर खुशी होती है कि मेरे रक्त से किसी की जान बच सकती है। मैं सभी युवाओं से रक्तदान करने की अपील करता हूँ।




