मोटरसाइकिल की ठोकर से 70 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा के सुकउ टोला के समीप सिन्दुरिया – शिकारपुर मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे अपने घर से बकरी को लेकर खेत की ओर जा रही एक 70 वर्षीया वृद्ध महिला को मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मार दिया और मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया। इस दुर्घटना में वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गयी, जहां पर डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को मृत्यु घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा के सुकउ टोला निवासी 70 वर्षीया भुअरी पत्नी असरफी रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे अपने घर बकरी लेकर कंचनपुर की ओर खेत जा रही थी। अभी वें सिन्दुरिया – शिकारपुर मार्ग पर स्थित फूलचंद यादव के घर के समीप तक ही पहुंची थी कि उसी दौरान कंचनपुर की ओर से आ रहे एक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया और मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। दुर्घटना देखते ही आस-पास के लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचे सिंदुरिया पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस से वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिये, जहां पर वृद्ध महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वृद्ध घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिये,जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
प्रमोद कुमार मौर्य




