महराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

किसानों की आय बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता : पंकज चौधरी

कृषि विज्ञान केंद्र वसुली में आयोजित किसान गोष्ठी में वितरित की गई पीएम किसान सम्मान निधि

महराजगंज।(न्यूज पैच)। किसान दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली में आयोजित पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी किए जाने के उपलक्ष्य में शनिवार को निचलौल विकास खंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, वसुली में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे देश के करोड़ों किसान परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की आधारशिला है। सरकार खेती को अधिक लाभकारी बनाने, उत्पादन लागत कम करने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आज किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार मिला है।

पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती तथा कृषि में आधुनिक तकनीकों के उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और कृषि को नई दिशा देना है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़कर नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे, जिनके समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, जैविक खेती तथा कृषि आधारित उद्यमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा किसानों के हित में चल रही योजनाओं की सराहना की और पश्चिम बंगाल से पी एम नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को देखा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गांव, गरीब तथा किसान के सशक्तिकरण के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जाएगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!