पनियरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, जनसंपर्क व उद्घाटन कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़

पनियरा, महराजगंज। (न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पनियरा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर रविवार को क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। पूरे भ्रमण कार्यक्रम में जनसंपर्क, संगठनात्मक बैठक और उद्घाटन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सबसे पहले अनंतपुर मोथही में स्वागत किया गया। इसके बाद तेंदुआहिया, मोहीदीनपुर और रामसिकिल सरोज के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। मुजूरी चौराहे पर स्वागत समारोह के बाद उन्होंने झिन्नू गुप्ता के आवास पर जनसंपर्क किया तथा जवाहर लाल वर्मा के विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके उपरांत मुजूरी स्थित आरुषि फिटनेस क्लब का उद्घाटन किया।
उन्होंने कौवाटठोर में आशुतोष पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। डिंगुरी में रामसमुझ मौर्य से मुलाकात कर अशोक स्तंभ का निरीक्षण किया तथा तूफानी शर्मा और शीतलपुर में हरिहर मधेशिया के आवास पर पहुंचकर जनसंपर्क किया। पनियरा में ओपी सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की।
शुक्लहिया बाजार में व्यापारी संगठन द्वारा केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। डॉ. प्रणय विश्वास के आवास पर जनसंपर्क के बाद नगर पंचायत पनियरा स्थित जय दुर्गा साड़ी घर का उद्घाटन किया। अंत में नटवा शक्ति केंद्र की मासिक बैठक में शामिल होकर उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा बल उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की नई पहचान बना है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडे, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष पनियरा उमेश चंद्र जायसवाल, सतीश सिंह, हरेराम यादव, वहाज खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के आफाक आलम उर्फ सैफ खान ,आकाश गुप्ता, पप्पू दुबे, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी, वीरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आफताब आलम खां
पनियरा




