ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मेटा के अलर्ट पर महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची युवक की जान

सिन्दुरिया पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने पचीस हजार रूपये के नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं मेटा से प्राप्त आत्महत्या संबंधी अलर्ट पर महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 29 वर्षीय युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। थाना सिन्दुरिया क्षेत्र के युवक ने यूपी-टीईटी 2026 की परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप न होने से उत्पन्न मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रयास किया तथा उससे संबंधित वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।

युवक की पोस्ट किसी व्यक्ति को टैग नहीं की गई थी, लेकिन मेटा की ओर से प्राप्त आत्महत्या संबंधी अलर्ट उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी कंट्रोल रूम की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम तक पहुंचा। डीजीपी कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल इसकी सूचना महराजगंज पुलिस की सोशल मीडिया सेल को उपलब्ध कराई गयी । सोशल मीडिया सेल ने बिना विलंब युवक की संभावित लोकेशन का पता लगाकर थाना सिन्दुरिया पुलिस को अलर्ट किया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, चौकी प्रभारी चिऊटहां मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल रामजनम यादव एवं रिक्रूट कांस्टेबल सौरभ दुबे मात्र 05 मिनट के भीतर युवक के घर पहुंच गये । मौके पर युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षित बचा लिया तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

पुलिस की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बचाया जा सका। युवक के परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस एवं महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की। इस सराहनीय एवं जीवनरक्षक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना सिन्दुरिया की पूरी टीम को पचीस हजार रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने पुलिस टीम के त्वरित रिस्पॉन्स, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने एक परिवार को बड़ी त्रासदी से बचा लिया।

महराजगंज पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा हो तो उसे अकेला न छोड़ें तथा तत्काल परिजनों, पुलिस अथवा संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करें। समय पर दी गई एक सूचना किसी की जान बचा सकती है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!