सपा के नवनियुक्त जिला सचिव मदन मुसहर का रामनिवास यादव ने किया स्वागत
माला, टोपी और गमछा पहनाकर दी बधाई, संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। समाजवादी पार्टी में मदन मुसहर को जिला सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। 317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के प्रत्याशी एवं मिठौरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव ने मदन मुसहर को माला, टोपी और गमछा पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान रामनिवास यादव ने कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने नवनियुक्त जिला सचिव से पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से उनके सीधे जुड़ाव पर निर्भर करती है। पदाधिकारियों को गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए और जनहित से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाना चाहिए।रामनिवास यादव ने मदन मुसहर को पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त जिला सचिव का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।




