ट्रक चालक ने बाइक सवार और टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
सड़क हादसे के बाद मचा कोहराम, मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार रात 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तथा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घुघली की तरफ से , ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा टेंपो ड्राइवर ग्राम बसंत पुर बटोरा निवासी सुरेश 50 वर्ष व बाइक चालक लाल मोहन की 45 वर्ष घटना स्थल पर ही मौत हो गई । हादसे में घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस तर्क ड्राइबर को पकड़कर चौकी लाई । शव को पोस्ट मॉडेम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं ।




