दर्जी, ब्यूटी पार्लर तथा फल प्रशोधन की ट्रेनिंग लेकर अपना उद्योग स्थापित करने का सुनहरा मौका

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनय कुमार ने आम जनो से अपील करते हुए बताया है कि उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना(एस.सी.एस.पी.)के अन्तर्गत जनपद महराजगंज के ग्रामीण क्षेत्र के दर्जी के 50, ब्यूटी पार्लर के 50 एवं फल प्रशोधन के 25 ट्रेड में स्वरोजगार हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल सुधार व्यवहारिक प्रषिक्षण इस उद्देश्य से दिया जायेगा, ताकि वे अपना उद्यम सुगमता से संचालित कर सकें।
चयनित अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रषिक्षार्थियों की सुविधाओं के अनुरूप मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रषिक्षण केन्द्र, खजनी, गोरखपुर तथा अपरिहार्य परिस्थितियों में जिला मुख्यालय पर आवश्यकतानुसार अनावासीय संचालित किये जाएंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड,परिवार आई.डी., जाति प्रमाण-पत्र, षैक्षिक योग्यता, फोटो, तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति ऑनलाईन आवेदन के समय होना अनिवार्य है।
लाभार्थियों के बैच का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर किया जायेगा। प्रषिक्षण हेतु आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30.06.2026 है।
प्रमोद कुमार मौर्य




