ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

महराजगंज में कल भूकंप और अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज

लिटिल फ्लावर स्कूल में होगा अभ्यास, SDRF और SSB समेत विभिन्न विभागों की टीमें लेंगी हिस्सा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर महराजगंज में 18 सितंबर को भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। अभ्यास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मॉक एक्सरसाइज के लिए लिटिल फ्लावर स्कूल, धनेवा-धनेई को केंद्र बनाया गया है। यहां भूकंप और अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों का कृत्रिम परिदृश्य तैयार कर राहत-बचाव, त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों को परखा जाएगा।

भूकंप आधारित अभ्यास में SDRF बटालियन-11 की यूनिट और SSB RRT पतलहवा की टीम शामिल होगी। इस अभ्यास में चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को लीड एजेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अग्निकांड से जुड़े अभ्यास में अग्निशमन विभाग महराजगंज नेतृत्व करेगा तथा SDRF और SSB RRT सहयोग करेंगे।

अभ्यास के दौरान आपदा प्रबंधन की योजनाओं और SOP की समीक्षा के साथ Incident Response System (IRS) के तहत विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को भी परखा जाएगा। साथ ही संचार व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और आपसी समन्वय में संभावित कमियों की पहचान कर सुधार की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

पूरे अभ्यास का समन्वय एवं संचार जिला आपदा नियंत्रण केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर से किया जाएगा। अभ्यास के बाद इसकी एक्शन रिपोर्ट 25 सितंबर 2026 तक शासन को भेजी जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!