बेलवा टीकर मे हुई चोरी सामान बरामद, घुघली पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 14.10.2026 की रात्रि ग्राम बेलवाटीकर में एक मकान में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को चोरी किए गए शत-प्रतिशत सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।14अक्टूबर की रात्रि ग्राम बेलवा टीकर स्थित एक मकान में अज्ञात चोर द्वारा घुसकर गैस सिलेंडर व टुल्लू पम्प चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बंध में थाना घुघली पर मु०अ०सं० 255/2026 धारा 305(क), 331(3) BNS पंजीकृत कर अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश करने लगी।18 आक्टूबर को समय 09:20 बजे थाना घुघली पुलिस टीम ने बेलवा टीकर नहर रोड मोड़ के पास से अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त विजय साहनी उर्फ बाढू पुत्र सुभाष साहनी(22वर्ष) बेलवा टीकर, थाना घुघली, जनपद महराजगंज का निवासी है।पुलिस ने एक अदद गैस सिलेंडरव एक अदद टुल्लू पम्प बरामद किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
उ०नि० सभाजीत सिंह,.हे०कां० तेजनारायण थाना,कां० राधाकृष्ण सिंह शामिल रहे।




