नगर को सुसज्जित करने के लिए रोटरी क्लब निभा रही है अहम भूमिका
क्लॉक टावर और सुंदर दिखें रोटरी क्लब ने लगाया लाइटिंग लोगों

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। मंगलवार की शाम को रोटरी क्लब के पदाधिकारी द्वारा नगर के सक्सेना चौराहे पर लगे क्लॉक टावर को और सुंदरीकरण करने के लिए रोटरी लोगों का लाइटिंग सिस्टम लगवा कर और अधिक सुसज्जित करने का प्रयास किया गया है।
रोटरी क्लब सामाजिक सेवा का कार्य करने के साथ-साथ नगर को सुवस्थित एवं सुसज्जित करने का प्रयास करने का कार्य करता है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि सक्सेना चौराहे पर निर्मित कराए गए क्लॉक टावर को और अधिक सुसज्जित और सुंदरीकरण करने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा परमिशन लेकर रोटरी क्लब द्वारा निर्धारित लोगों को लाइटिंग सिस्टम लगाकर क्लॉक टावर को सुंदरीकरण करने का प्रयास किया गया है।
रोटरी क्लब के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लॉक टावर का निर्माण होने के 6 महीना बाद अज्ञात वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त हो गया था जिसको पुनः निर्मित करने के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों नगर पालिका प्रशासन से अनुमति क्लॉक टावर पुनः निर्मित कराया गया।उसके पश्चात रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के सहमति पर क्लॉक टावर को सुसज्जित करने के लिए रोटरी क्लब का लाइटिंग लोगों सिस्टम लगवाया गया।
नगर पालिका परिषद द्वारा 3 वर्ष के लिए देखरेख एवं और अधिक सुसज्जित करने के लिए क्लब को जिम्मेदारी दी गई है।जहां आज सभी रोटरी क्लब के पदाधिकारी इकट्ठे होकर खुशी जाहिर किया। चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि यह रोटरी क्लब के पदाधिकारी द्वारा अच्छा विचार रहा इससे रोटरी क्लब का इमेज पब्लिक में जाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह, प्रेसिडेंट दिग्विजय सिंह, सेक्रेटरी विनोद कुमार गुप्ता, आगामी अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, आगामी सचिव आत्माराम गुप्ता, पूर्व सचिव डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ एसके वर्मा, डॉक्टर मनोज मद्धेशिया, रोटेरियन सैफुल्लाह खान, पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ साजिद अहरारी, डॉ मनोज मद्धेशिया, डॉक्टर अमित हालदार, रोटेरियन सुरेश कश्यप,रोटेरियन जावेद फारुकी, रोटेरियन अनूप टिबडेवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आर्यन श्रीवास्तव




