कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी के तबादले पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन,एसपी सीडीओ व एडीएम ने डीएम के साथ अनुभव को किया साझा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को तबादले के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में सभी वक्ताओं ने उनके कार्यप्रणाली व व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिलाधिकारी के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इनकी ऊर्जा और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना सबको प्रभावित करती है। एसपी ने कहा यह उनका पहला जिला है और ऐसे मे उन्होने जिलाधिकारी से मार्गदर्शन की अपेक्षा की। उसके बाद हर समय जिलाधिकारी ने सभी विषयों पर अपनी सलाह दी। डीएम का सरल स्वभाव व कठिन से कठिन समय में भी बेहद शांत बने रहना और धैर्य बनाए रखना हर परिस्थिति से लडने की ऊर्जा देते रहे।उन्होंने जिलाधिकारी को उनके अग्रिम कार्यकाल के लिए शुभकामना दी।

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी सर बेहद सकारात्मक व्यक्ति हैं। एक अधिकारी से इतर भी डीएम सर का व्यक्तित्व बेहद सहज व सहयोगात्मक है। उन्होंने कभी किसी परिस्थिति में किसी अधिकारी के विरुद्ध सख्त शब्दों का प्रयोग नहीं किया। सर ने तकनीकी का समावेश करते हुए शासकीय कार्यों को प्रभावी बनाया। जनसुनवाई से लेकर फॉर्मर रजिस्ट्री तक में जिलाधिकारी के नवाचारी प्रयोग ने कार्यों को प्रभावी बनाया है।
अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी में तीन गुणों की अपेक्षा की जाती है। अधिकारी संवेदनशील हो, ऊर्जावान हो और अच्छा इंसान हो। डीएम साहब में तीनों गुण कूट–कूट कर भरे हैं।
अन्य अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी के व्यक्तित्व व सहयोग की चर्चा करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया। इस अवसर पर सभी जिलास्तरीय अधिकारी और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुनील कुमार श्रीवास्तव
ये भी पढ़े




