महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सुनी जनसमस्याएं, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचे। धनेवा-धनाई स्थित अपने आवास पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज भारत की बेटियां शिक्षा, उद्यमिता, स्टार्टअप और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया अभियान के परिणामस्वरूप भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है तथा नई तकनीकों के माध्यम से विकास को गति मिल रही है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार की भूमि माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कब्जेदार नहीं बल्कि हकदार की बात करती है। एक समय था जब भू-माफिया गरीबों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लेते थे, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश में भूमाफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला और युवा हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना करोड़ों परिवारों के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई है। 57 करोड़ से अधिक नामांकन और लाखों दावों के सफल निस्तारण के साथ यह योजना आमजन को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!