ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, का. कन्हैया वर्मा तथा महिला का. रुनिया की टीम ने रविवार को गैर जमानती वारंटी कमलावती पत्नी रमाशंकर निवासी ग्राम मोरवन उत्तरी को रविवार की शाम 3.05 बजे गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध भादवि की धारा 434, 427, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है।
प्रमोद कुमार मौर्य




