टीवी को जड़ से ही समाप्त करना टीवी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य : डा. हरिंद्र यादव
जन-जन का रखें ध्यान, टीवी मुक्त भारत अभियान

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में एन.सी.सी., एन.एस.एस. और भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में टीवी मुक्त भारत अभियान योजना पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिन्द्र यादव ने छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान देश से टीबी रोग को खत्म करने का एक जन-आंदोलन है। इसकी शुरुआत 9 सितंबर 2022 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य रोगियों को आर्थिक व पोषण सहायता देना और समाज की भागीदारी से टीबी को जड़ से मिटाना है। टीबी मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य भारत में टीबी को समाप्त करने के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीबी की घटनाओं और मृत्यु दर को तेजी से कम करना है।
एनसीसी के कैडेट्स राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवक व भारत स्काउटस गाइडस और छात्र-छात्राओं द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। रैली को प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली विद्यालय से होते हुए चौक मंदिर से ठेकी चौराहे होते हुए चौक छावनी से पुनः विद्यालय पहुंची । छात्र छात्राओं के पोस्टर, बैनर, तख्ती एवं टीवी मुक्त भारत अभियान नारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद,रामसुखी यादव, बलवीर सिंह , डॉ पंकज कुमार गुप्त और विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




