नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही नशा के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।
इस दौरान शिक्षक अखिलेश कन्नौजिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति की नहीं, पूरे परिवार की खुशियाँ छीन लेता है। आज हमारे समाज में शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों का सेवन तेजी से बढ़ रहा है। यह केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के विकास को भी प्रभावित करता है।
नशे की शुरुआत अक्सर शौक, दोस्तों के दबाव या तनाव से होती है। लेकिन धीरे-धीरे यही आदत लत बन जाती है। इसके बाद व्यक्ति अपने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और रिश्तों को खोने लगता है।इस अभियान में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राओं ने नशा न करने का शपथ लिया और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर विपिन कुमार, आनंद कुमार शुक्ल, संदीप कुमार यादव, शेषमणि विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, प्रतिभा पांडे, प्रियंका पांडे श्रीमती सरिता मिश्रा, प्रियदर्शिनी, रूपांजली दूबे, कमलेश वर्मा, गिरिजेश शर्मा समेत तमाम कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
प्रमोद कुमार मौर्य




