ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

विश्व शिक्षक दिवस पर जनपद के परिषदीय शिक्षक अरविंद विश्वकर्मा व नागेन्द्र चौरसिया को मथुरा में मिला एडुलीडर्स सम्मान,शिक्षको ने जताया हर्ष

महराजगंज।(न्यूज पैच)। निचलौल क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी के शिक्षक अरविंद विश्वकर्मा को मथुरा जनपद में आयोजित एडुलीडर्स सम्मान समारोह 2026 में जनपद का सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक के रूप में एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।इसके पूर्व भी अरविंद विश्वकर्मा को नवाचार के लिए प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है।

सम्मान समारोह मे जनपद के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ के शिक्षक श्री नागेन्द्र चौरसिया को जनपद के एडुलीडर्स कर्मयोगी शिक्षक का सम्मान प्राप्त हुआ।श्री चौरसिया महराजगंज एडुलीडर्स यूपी के जनपद संयोजक भी हैं जो शिक्षकों को प्रेरित होकर कार्य करने को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर एडुलीडर्स के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सर्वेष्ट मिश्रा,मथुरा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,आगरा डायट प्रवक्ता मनोज वार्ष्णेय ,के एम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इत्यादि मौजूद रहे। उक्त सम्मान प्रदेश के 75 जनपदों से एक एक शिक्षक को उनके शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए चुना गया।

उपरोक्त सम्मान से सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा वाभाग के कर्मियो व शिक्षको मे खुशी की लहर दौड पडी।जिले का मान बढ़ाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह,जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल Either राणा एवं हेमंत कुमार मिश्रा, एआरपी पंकज गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, विनोद मिश्रा और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक धन्नू चौहान ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।

बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में अरविंद विश्वकर्मा की उपलब्धियां

बेसिक शिक्षा की प्रगति व बेहतर शिक्षण के लिए अरविंद विश्वकर्मा द्वारा कई उपलब्धिया हासिल की गयी है जिसके तहत सीआरटी नई दिल्ली द्वारिका में “विद्यालयी शिक्षा में हस्तकला का समावेश”का प्रशिक्षण प्राप्त किया।लर्निंग बाय डूइंग प्रशिक्षण के दौरान बीकेटी लखनऊ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निदेशक एल वेंकटेश्वर लू द्वारा सम्मानित हुए,पंचम राज्य स्तरीय कला एवं पेपेट्री प्रतियोगिता एस सी ई आर टी लखनऊ मे (गणित मे द बेस्ट टी एल एम के लिए) बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया,एससीईआरटी लखनऊ द्वारा प्रकाशित उद्गम पोर्टल में तीन नवाचार जिसमे हारमोनियम, कैसियो और ढोलक गायन वादन के साथ संगीत में प्रार्थना कराना,विद्यालय में बागवानी के तहत फूल पत्तियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करना,काष्ठ कला सीखाना शामिल है।

इसके साथ ही बेसिक बालकीड़ा प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे लोकगीत,राष्ट्रीय एकांकी,को जिले, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाया।जिला स्तर पर होने वाली टीएलएम,कला एवं पेपेट्री कहानी लेखन,काव्य पाठ इत्यादि प्रतियोगिताओं में अपना विशेष स्थान बनाया।अरविंद विश्वकर्मा देश के मशहूर कवि डा कुमार विश्वास के गीत कोई दिवाना कहता है की धुन पर गणित के सवाल को हल करने की प्रक्रिया को वीडियो मे दर्शाकर देशभर मे मशहूर हुए।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!