ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

रोहिन नदी के तटबंधों का प्रशासन ने किया निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर ने सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) के अधिकारियों के साथ रोहिन नदी के प्रमुख तटबंधों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जरडी-डोमरा तटबंध (बायाँ तट), चेहरी तटबंध (बायाँ तट), अमहवां रिंग तटबंध (बायाँ तट), लक्ष्मीपुर रिंग तटबंध (बायाँ तट) तथा अनंतपुर-बड़हरा तटबंध (बायाँ तट) का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने तटबंधों की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा उपायों, संवेदनशील स्थलों, बाढ़ सुरक्षा सामग्री की उपलब्धता तथा विभाग द्वारा कराए गए सुरक्षात्मक कार्यों का परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तटबंधों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। इसके बावजूद अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आपातकालीन परिस्थितियों में स्थापित की जाने वाली बाढ़ चौकियों पर सभी आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी विलंब के संचालित किए जा सकें।

अधिकारियों ने तटबंधों की निरंतर निगरानी बनाए रखने, कटान, रिसाव अथवा किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने तथा समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में बाढ़ से संबंधित तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता, समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!