
महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों की ‘पासिंग आउट परेड’ के ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण; तैयारियों को लेकर दिए गये निर्देश।
जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में आगामी पासिंग आउट/दीक्षांत परेड के सफल आयोजन को लेकर आज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा फुल ड्रेस *ग्रैंड रिहर्सल* का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की भव्यता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किए गए मार्च पास्ट का अवलोकन किया। उन्होंने ड्रिल के दौरान समन्वय, कदमताल और टर्न-आउट (वेशभूषा) की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि दीक्षांत परेड एक पुलिसकर्मी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली क्षण होता है। उन्होंने सभी रिक्रूटों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।
इस पासिंग आउट परेड के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके रिक्रूट आरक्षी विधिवत रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे। आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस मुख्य परेड में उच्चाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जहाँ ये जवान संविधान और देश सेवा की शपथ लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन शुरू करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक और प्रशिक्षण इकाई के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




