राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक को प्रबंधक ने किया सम्मानित

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा पुरस्कार प्राप्त डॉ. कमलेश कुमार (विज्ञान संकाय अध्यक्ष) राम रतन महाविद्यालय रामपुर, मंसूरगंज को महाविद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र यादव ने द्वारा शाल, व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी I प्रबंधक ने अपने संबोधन में यह कहा कि सभी प्राध्यापकों की डॉ. कमलेश कुमार जी से प्रेरणा लेनी चाहिए और उन्हें भी अपने कर्म पथ पर अग्रसर होना चाहिए I
डॉ. कमलेश जी की उपलब्धियां तीन अंतराष्ट्रीय व एक राष्ट्रीय स्तर का पेटेंट, तीन पुस्तकों का प्रकाशन स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर किया गया I इसके अतिरिक्त आई.एम.पी.आर.सी. के सदस्य, आई.जे.ई.टी.ई. जनरल के एडिटर, वर्ष, 2025 वर्ल्ड एथिक्स एजुकेशन सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बेस्ट टीचर अवार्ड प्राप्त, नेचुरल पेस्टिसाइड डिस्पेंसिंग डिवाइस की डिजाइन को यूनाइटेड किंगडम इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस ने पेटेंट प्रदान किया यह उपकरण फसलों पर प्राकृतिक कीटनाशकों का नियंत्रण और प्रभावी छिड़काव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राप्त किया गया I
इसी क्रम में महाविद्यालय के एन.सी.सी. के तीन कैडेट को अनूज सिंह, गंगेश प्रजापति व संतोष का अग्निवीर में चयनित होने पर लेफ्टिनेंट कर्नल शत्रुघन कुमार, संजन कुमार, यदुनंदन यादव व महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर प्राचार्य नागेश्वर सिंह , डॉ राजेश कुमार यादव, राजेश यादव सुभाष कुमार, मनोज वर्मा, गणेश यादव, सुनील वर्मा कन्हैया सहानी, प्रदीप तिवारी, रितिका यादव, किरन शर्मा, अनूप गुप्ता, प्रदीप कुमार, वेद प्रकाश, उमेश कुमार समेत इत्यादि लोग उपस्थित रहे I
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




