सफाई कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका ने दी भावभीनी विदाई

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद महराजगंज में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सफाई कर्मचारी बुद्धनागर एवं झगरू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल एवं अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने दोनों कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की और स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, जिसे नगर पालिका परिवार सदैव याद रखेगा।
समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, सभासद डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, ऋषिकेश पटेल, राणा पटेल, प्रतिनिधि राजू पासवान, मनोनीत सभासद राजीव द्विवेदी, मुरारी लाल निगम सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




