ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद महराजगंज की ओर से वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल एवं अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से परिवार, विद्यालय और नगर का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सभासद डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, ऋषिकेश पटेल, राणा पटेल, लालजी गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि राजू पासवान, नुरुउल्लाह, मनोनीत सभासद राजीव द्विवेदी, जगदीश निषाद, मुरारी लाल निगम, मेवालाल कनौजिया सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!