सीडीओ एवं सीओ ने नवनिर्मित थाने के भवन का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द से जल्द ठीक करने का दिया निर्देश

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह एवं सीओ सदर अंकुर गौतम ने शुक्रवार को सिन्दुरिया में बन रहे नव निर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीडीओ श्री सिंह ने थाना भवन का प्रत्येक कक्ष का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमी को संबंधित ठीकेदार को अवगत कराये और जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मेस, बैरख, स्नान कक्ष, लाकअप सहित समस्त कमरों का क्रमवार निरीक्षण किया। और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद सीओ सदर अंकुर गौतम के द्वारा भी नवनिर्मित थाने का निरीक्षण किया गया और ठेकेदार को बाकी बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर एक्ससीएन विद्युत अरुण कुमार यादव, एक्ससीएन पी डब्लू डी आर के मिश्रा थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ल समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य – सिन्दुरिया



