स्थानांतरित फार्मासिस्ट की हुई विदाई

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के न्यू पीएचसी हरिहरपुर मे तैनात फार्मासिस्ट उमेश चंद गुप्ता का स्थानांतरण गैर जनपद हो जाने पर न्यू पीएचसी हरिहरपुर में कार्यक्रम आयोजित करके विदाई दी गयी। साथ फार्मासिस्ट उमेश चंद गुप्ता को फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र , छाता, धार्मिक पुस्तक आदि देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा फार्मासिस्ट उमेश चंद गुप्ता तीन वर्षो से न्यू पीएचसी हरिहरपुर में स्वास्थ्य सेवा दिये है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। जो हमे शासन के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजकर स्वास्थ्य सेवाओं देने का अवसर प्रदान करता है। फार्मासिस्ट रमेश गुप्ता ने कहा उमेश चंद गुप्ता हरिरहपुर में स्थित न्यू पीएचसी सेंटर पर रहकर स्थानीय लोगो के दिलो में जो जगह बनाया है वह काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर अशोक कुमार , मनोरमा मणि, रंजीता, अरुण पटेल, सतीश चंद यादव, शकील अहमद, अजित कुमार,बबलू प्रजापति, राम पुकार मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




