क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, हे.का. रवि प्रकाश एवं का. दुर्गेश चौरसिया की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर कला निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद रजा पुत्र वारिस अली को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रमोद कुमार मौर्य




