कांग्रेस कैंप कार्यालय में धूमधाम से मना नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

आनंदनगर, महराजगंज(न्यूज पैच)। कांग्रेस कैंप कार्यालय आनंद नगर में धूमधाम से मनाया गया विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश संक्रमण काल से गुजर रहा है संविधान और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है जिसके खिलाफ राहुल गांधी पूरे देश में संघर्षरत हैं पेपर लीक और परीक्षाओ में पारदर्शिता की कमी से व्याप्त युवाओं के आक्रोश का जिक्र करते हुए उन्होंने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजेश मौर्य, हनुमान कनौजिया, रमेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, अमरमणि पासवान, संदेश जायसवाल, अरविंद यादव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद विधायक ने सी एच सी बनकटी पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किए और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.पी. सोनकर से अस्पताल अपग्रेड पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इस मांग को रखा जाएगा।
रवि श्रीवास्तव




