मन्नान खां विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
प्रबंधक ने सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन के आदर्शो मूल्यों पर डाला प्रकाश

पनियरा ( महराजगंज)।( न्यूज पैच)। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय पनियरा इंटर कॉलेज मन्नान खां विद्यालय में प्रधानाचार्य आफताब आलम खां का जिले स्तर पर सम्मानित होने जाने के कारण प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक के हाथों सम्मानित होकर सभी प्रसन्न दिखे।
इसके पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस पर अपनी अपनी कक्षाओं में केक काटकर अपने गुरुजनों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोगो में क्रमशः औसाफ आलम खां, हनुमान सिंह, मोहम्मद सैफ,राम नारायण सिंह,सुनील गुप्ता,राम ललित, शिव नारायण वर्मा,अरुण कुमार प्रजापति,मुकेश, गुलजार, श्रीमती पुष्पा गुप्ता,पूनम सिंह,माया ,मनीता,नूर चश्मी व रेखा वर्मा आदि के नाम शामिल हैं।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




