मन्नान खां स्कूल के पास नए पेट्रोल पंप का विधायक ने किया उद्घाटन

पनियरा (महराजगंज )।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत पनियरा में मन्नान खां विद्यालय के पास शुक्रवार को इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन क्षेत्र के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया ।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय से नगर पंचायत क्षेत्र में कोई पेट्रोल पंप उपलब्ध नहीं था। इस वजह से स्थानीय वाहन चालकों और आम नागरिकों को डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए कस्बे से बाहर जाना पड़ता था।
विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब इस नए पेट्रोल पंप के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को इस बड़ी असुविधा से पूरी तरह निजात मिल जाएगी और समय व धन दोनों की बचत होगी।
स्टेशन के प्रोपराइटर ने बताया कि उनकी सबसे पहली और मुख्य प्राथमिकता उपभोक्ताओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सही नाप-तोल और 100% शुद्ध डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा मिल सके।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालजी सिंह, राजेश पाल, उमेश कुमार प्रजापति, यशवंत प्रजापति, नरसिंह कुमार सिंह, सच्चिदानंद पासवान, नीरज कुमार और मनोज यादव, महेन्द्र सिंह, खुर्शीद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व प्रबुद्धजन मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई शुरुआत पर प्रसन्नता जताई।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




