ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

झांसा देकर 70 हजार टप्पेबाज ने किया अपने खाते में ट्रांसफर

उपभोक्ता की तत्परता से वापस मिला पैसा,जालसाज पुलिस की हिरासत में

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमाहिया चौराहे पर एक व्यक्ति ने दुकानदार के यूपीआई पिन धोखे से चुराकर उसका इस्तेमाल कर दुकानदार के खाते से 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। समय रहते दुकानदार जालसाजी भांप गया । दुकानदार ने उसे पकड़कर पूरी रकम वापस ले ली। पुलिस संबंधित जालसाज को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
मिले विवरण के अनुसार करमाहिया चौराहे पर ‘रैना इंफॉर्मेशन सेंटर’ चलाने वाले नीरज रैना ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति दुकान पर बाइक से आया। उसने एक खाते में 3 हजार रुपये जमा करने को कहा। नीरज ने उसके बताए खाते में रकम जमा कर दी। इसके बाद उसने दूसरे खाते में भी 3 हजार रुपये जमा करने को कहा।
दूसरे खाते का नंबर दर्ज करने के लिए नीरज ने उसे अपना मोबाइल दिया। इससे पहले, पहली रकम ट्रांसफर करते समय आरोपी ने नीरज का यूपीआई पिन देख लिया था। बाद में उसने नीरज के मोबाइल से अपने खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया।
मोबाइल लौटाते समय आरोपी के हाथ कांप रहे थे। यह देखकर नीरज को शक हुआ। आरोपी दुकान से भागने लगा, तो नीरज ने शोर मचाकर उसे तकाल मौके पर पकड़ लिया। वहां लोग जमा हो गए।
नीरज ने आरोपी के खाते से अपने खाते में ऑनलाइन पूरे 70 हजार रुपये वापस ट्रांसफर करा लिए।
सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी युवक और उसकी होंडा बाइक को थाने ले गई।
पनियरा थाने के नवागत थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पीड़ित व्यक्ति की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!