मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के समस्त पंचायत सहायकों ने खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर को ज्ञापन सौंपकर अपने विभिन्न मांगो को पूरा करने की मांग किया है। साथ ही अन्यथा के दशा में 1 जून से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया है।
इस दौरान पंचायत सहायकों ने खण्ड विकास अधिकारी को दिये गये ज्ञापन में लिखा है कि 01 जून 2026 से मोबाइल आधारित समस्त कार्यों एवं ऑनलाइन उपस्थिति का अपनी मांगों के पूर्ण होने तक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने अवगत कराया है कि यदि आगामी दो सप्ताह के भीतर पंचायत सहायकों की मानदेय वृद्धि , सेवा नियमावली का निर्माण तथा मोबाइल फोन एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने संबंधी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो प्रदेश के समस्त पंचायत सहायक 15 जून 2026 को इको गार्डन, लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने हेतु विवश होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
इस दौरान अभिषेक शर्मा , शिवेंद्र पटेल ,अन्नू पटेल , ज्योति पाण्डेय , बलराम साहू , ज्ञानेंद्र पटेल एवं अंजली सिंह सहित तमाम पंचायत सहायक मौजूद रहे।
प्रमोद मौर्य




