Uncategorized

नेत्र रोग विभाग आधुनिक मशीनों से केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में होगा जांच और उपचार

चेयरमैन श्री विनय कुमार श्रीवास्तव ने फिता काटकर किया शुभारम्भ 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नेत्र विभाग में आधुनिक विश्वस्तरीय मशीनों से बेहतर जांच और उपचार की सुविधा होगी । इस अवसर पर डार्क रूम का शुभारम्भ अस्पताल के चेयरमैन श्री विनय कुमार श्रीवास्तव ने डीन प्रोफेसर डाॅ संकल्प द्विवेदी और नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों के साथ किया ।

उन्होनें चिकित्सकों से सभी मशीनों के विषय मे जानकारी प्राप्त की तथा उन्होने इस सुविधा को जनपद के लोगो को समर्पित किया । आज के समय में बहुत से जगहों पर आज ही आधुनिक मशीनों के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता था । आज से केएमसी में सभी जरूरी आधुनिक विश्वस्तरीय मशीनें उपलब्ध है । इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अमजद खान ने बताया कि आंखें हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज करना गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इसी उद्देश्य से केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नेत्र विभाग में आधुनिक तकनीक और उन्नत मशीनों के माध्यम से आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

नेत्र विभाग में स्लिट लैम्प, ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर, टोनोमीटर, फंडस कैमरा, OCT मशीन, पेरिमीटर/विजुअल फील्ड एनालाइज़र, B-Scan Ultrasonography, केरेटोमीटर, लेन्सोमीटर, फेको मशीन, YAG Laser तथा ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप जैसी आधुनिक मशीनों से जांच एवं उपचार की सुविधा है । इन अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की आंखों की गहन जांच की जा सकती है। आंखों का नंबर, कॉर्निया की स्थिति, आंखों का आंतरिक दबाव, रेटिना, ऑप्टिक नर्व और देखने की क्षमता आदि की जांच आधुनिक तकनीक से की जाती है। विशेष रूप से ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, रेटिना संबंधी रोग, आंखों की रोशनी कम होना, धुंधला दिखाई देना तथा अन्य नेत्र समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार में ये मशीनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मोतियाबिंद के आधुनिक ऑपरेशन के लिए फेको मशीन और सूक्ष्म नेत्र सर्जरी के लिए ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप जैसी तकनीकें मरीजों के उपचार को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाने में सहायक हैं। यह सभी सुविधायें सरकारी दरों पर केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मे उपलब्ध होगी ।

अगर आपके आंखों में दर्द, लालिमा, धुंधला दिखाई देना, बार-बार सिरदर्द, आंखों से पानी आना या दृष्टि में किसी भी प्रकार की कमी होने पर समय रहते नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें। समय पर जांच, सही इलाज और आधुनिक तकनीक से ही आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सकता है ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!