फूड प्वाइजनिंग होने से एक परिवार के तीन सदस्य बीमार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया में शुक्रवार की रात में रोटी खाने के बाद से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गये, जबकि बाकि अन्य सदस्य चावल खाये और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ। बीमार तीन सदस्यों की गंभीर हालत देख परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले गये, जहाँ पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने तीनों लोगों को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी विनोद उनकी पत्नी हीरमती और पुत्र रंजीत रात को रोटी खाने के बाद सो गये और देर रात उनकी हालत अचानक खराब होने पर परिजन आस – पास के लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंचाया। जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी सुधार नहीं होने पर शनिवार सुबह उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। विनोद की पुत्री प्रतिज्ञा ने बतायी कि शुक्रवार शाम को गांव के एक व्यक्ति उनके घर आटा देकर चला गया, आटे को अच्छी गुणवत्ता का बताते हुए उससे रोटी बनाने की बात कही। रात में विनोद की पत्नी हीरमती ने उसी आटे से मोटी रोटी बनाई और विनोद, हीरमती तथा रंजीत ने रोटी को खाया।
भोजन करने के कुछ देर बाद घर के सभी लोग सो गये। देर रात रोटी खाये हुए तीनों लोगों की अचानक तबियत खराब होने लगी। तबियत खराब होता देख विनोद की पुत्रियां निशा, नीतू और प्रतिज्ञा चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आस – पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये और एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी मिठौरा भेजवाया, जहां हालत में सुधार न होने पर वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने मोटी रोटी नहीं खाया, वह चावल ही खाया थे ।
इसलिए उनकी तबीयत सामान्य है। ऐसे में परिजनों ने आटा में गड़बड़ी की आशंका जताई है और घर में बचा हुआ आटा सुरक्षित रख लिया है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. डीएन सिंह ने बताया कि तीनों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पाये गये है।
प्रमोद कुमार मौर्य




