सर्वसम्मति से तीसरी बार नगर अध्यक्ष बने विद्याभूषण गुप्ता
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई सिन्दुरिया का हुआ गठन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई सिन्दुरिया का गठन सर्वसम्मति से उत्साह, ऊर्जा और व्यापारी एकता के संकल्प के साथ शुक्रवार को सिन्दुरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि व्यापारी समाज अपने अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठित और एकजुट है।इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अजय राज कसौधन एवं जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जी रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कपिल वर्मा ने की।
इस दौरान व्यापारियों ने सर्वसम्मति से विद्याभूषण गुप्ता को नगर अध्यक्ष, शहाबुद्दीन अंसारी को नगर महामंत्री, राहुल कुमार को नगर कोषाध्यक्ष, उमा यादव को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम प्रताप, सुधाकर पटेल , रिंकू गुप्ता , कृपाल शर्मा , राजेश गुप्ता एवं दीपक गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष चुना गया। नगर संरक्षक के रूप में दीपक लाल श्रीवास्तव , प्रेमसागर गुप्ता , रमेश गुप्त, अरविंद , वीरेंद्र गुप्त, हाजी अलीरजा एवं रामाज्ञा यादव को चुना गया । इसी प्रकार से सुधाकर यादव , सुधीर मद्धेशिया , अजय कुमार गुप्त , दीप कुमार , उमेश शर्मा , मनोज गुप्ता , अशोक कुमार एवं अंगद शर्मा को नगर मंत्री तथा वीरेंद्र अग्रहरि , जयचंद गुप्ता , विजय यादव , बबलू कुमार प्रजापति, जयप्रकाश , रंजीत गुप्ता को नगर संगठन मंत्री चुना गया। साथ ही सफीउद्दीन , गिरिजेश प्रजापति , मनीष वर्मा , तरुण गुप्ता , रामदरस चौधरी एवं धर्मेंद्र कसौधन को नगर संयुक्त मंत्री चुना गया। साथ ही नगर मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार , धर्मेंद्र चौहान को चुना गया। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, रघुनाथ गुप्त, हरिद्वार गुप्त , मृत्युंजय धमिया, रवि गुप्ता, मयंक सिंघानिया, राजकुमार शर्मा, नागेश कसौधन एवं सोनू गुप्ता सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




