ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

व्यापारी कल्याण दिवस पर 10 उद्यमी ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित, व्यापारियों को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़

महराजगंज।(न्यूज पैच)। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर राज्यकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तहसील सदर सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित उद्यमियों और व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों की भूमिका, सरकार की व्यापार हितैषी नीतियों तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जिले के 10 उत्कृष्ट उद्यमियों को ‘भामाशाह पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ग्लोबटेक क्रियेशंस के निदेशक अरविंद सिंह, एस.के. मोटर्स के परमजीत सिंह, विनायक स्टोर्स की सरस्वती अग्रवाल, ब्रिज आयरन एंड स्टील के सौरभ कुमार अग्रवाल सहित अन्य उद्यमी शामिल रहे।

अपने संबोधन में सदर विधायक ने कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। व्यापार और उद्योग के बिना आर्थिक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न मंचों से ‘वेल्थ क्रिएटर्स’ के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते रहे हैं। इसी सोच के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का प्रयास है कि व्यापारियों को बेहतर व्यावसायिक वातावरण मिले और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। व्यापार और उद्योग के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है।

कार्यक्रम में व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। व्यापारी नेता पशुपतिनाथ गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय जायसवाल और फूलचंद अग्रवाल सहित अन्य उद्यमियों ने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और सरकार से अपेक्षाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए।

समारोह के अंत में उपायुक्त राज्यकर हरिशंकर प्रसाद प्रभाकर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूचना एवं संस्कृति विभाग के मान्यता प्राप्त कलाकार सच्चिदानंद पाण्डेय ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों की आकर्षक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त राज्यकर प्रियंका श्रीवास्तव, विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, उद्यमी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!