महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले की ग्राम पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को “प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान 10 जून 2026 को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ संचालित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत कर्मियों, सफाई कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान सफाई कर्मियों की टीमों द्वारा गांवों में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने की अपील की गई।

गांवों की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों और अन्य स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित करने तथा प्लास्टिक अपशिष्ट को निर्धारित स्थानों पर जमा कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पंचायत पतरेंवा, विकास खंड मिठौरा में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जा रहा है, जिसका आगे मशीनों के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाना है। साथ ही लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करना भी प्राथमिकता में शामिल है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएं तो गांवों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!