नैतिक मूल्यो का विकास कर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है शिक्षाःरविकांत पटेल
वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विकास खंड के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्याल सोनरा में वार्षिकोत्सव व मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में नौनिहालो ने अपनी प्रतिभा व हुनर की चमक बिखेर शिक्षा,देशभक्ति व लोक परम्परा पर आधारित प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप मे जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ई.विवेक गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष/ब्लाक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह व संचालन नवनीत पांडेय व पूजा मिश्रा ने सयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई.विवेक गुप्ता, रामरेखा राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ सुधाकर राय,कमला देवी दुर्गा दास महाविद्यालय चंदरपुर बसहिया के प्रबंधक दुर्गा दास व जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
वार्षिकोत्सव में अँशिका व उनकी टीम ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया।इसके पश्चात संजीवनी की टीम ने मंचासीन अतिथियो का स्वागत गीत से अभिनंदन किया।कार्यक्रम मे महाभारत, उडी उडी जाए, धडक धडक, लेजिम डास, रिंग डांस, बेटी हू मै बेटी हू,राम आएगे गीतो पर नौनिहालो ने देशभक्ति,शिक्षा, लोक परम्परा आदि की प्रस्ततुतियों से अतिथियो का दिल जीत लिया। वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का मानसिक बौद्धिक व नैतिक विकास होता है, शिक्षा नैतिक मूल्यों का विकास कर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री पटेल ने कहा कि परिषदीय स्कूल डिजिटल व प्रशिक्षित शिक्षकों से सूसज्जित है ।परिषदीय विद्यालय बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से नित नये आयाम लिख रहे है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता ने कहा कि शिक्षा जिम्मेदार नागरिक और सामाजिक रुप से सक्षम बनाती है। शिक्षा जीवन को सार्थक व सफल बनाती है।।वार्षिकोत्सव मे मेधावी बच्चे कसक, कृष्णा वर्मा, अरुण वर्मा ,वेदमति, अंकित शाहे ,आलम, वैष्णमी, सुकन्या व गुडिया को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। बृजेश कुमार, सुभाष, मनीषा, अंकित वर्मा, संदीप, अनुराधा वर्मा आदि अभिभावकों को सम्मानित किया गया।इस दौरान यस आर जी सत्यप्रकाश वर्मा,कृष्ण मोहन पटेल,लवकुश वर्मा,एआरपी राकेश पटेल ,कृष्ण कुमार मद्धेशिया ,पंकज मौर्य, मोतीलाल यादव ,अम्बोज मिश्र प्रधानाध्यापिका शशिबाला पटेल ,अनुपमा सिंह सुमित्रा सहानी, सत्येंद्र मिश्रा, सुशील कुमार, गौरव पटेल अर्चना यादव, मृदुला पटेल, सुनील वर्मा, सरिता सिंह, अनिता पटेल, श्रीमती ज्ञान्ति, साधना सिंह, बंदना सिंह,ऊषा गौतम,राकेश सिंह, राजकुमार पटेल,विश्वानंद पटेल,शीला ,मंजू, इंद्रावती सहित बडी संख्या मे शिक्षक अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।




